Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश :

aarushi nishank , chidderwala


 महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ रहीं फिल्म निर्माता, अभिनेत्री एवं स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. आरुषि निशंक ने जोगीवाला माफी स्थित गर्ल्स स्कूल में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. आरुषि निशंक ने महिला सशक्तिकरण और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी मजबूत शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, कला, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। जरूरत है कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को अपने फैसले स्वयं लेने, अपनी पहचान बनाने और समाज के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी मिलना चाहिए। जब एक महिला सशक्त होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री गिरीश डोभाल ने डॉ. आरुषि निशंक के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक ने फिल्म, कला, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने डॉ. आरुषि निशंक को ‘गंगा की बेटी’ बताते हुए उनकी उपलब्धियों और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सोबन कैंतूरा ने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक उत्तराखंड की बेटी हैं। निशंक परिवार का क्षेत्र की जनता के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है और अब क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि आरुषि निशंक इस जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाएं।

वहीं चंमन पोखरियाल ने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, लेकिन अपनी संस्कृति, मिट्टी और यहां के लोगों से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सोबन सिंह कैंतुरा, सहसंयोजक उत्तम सिंह भंडारी,  साहबनगर प्रभारी भावना गुरंग, जोगीवाला माफी प्रभारी कमलेश बिष्ट चकजोगीवाला प्रभारी संमा पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


KBCओम स्टार फाउंडेशन 

का भी शनिवार को आरुषि पोखरियाल निशंक  के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर ओम स्टार परिवार के अध्यक्ष गौरव जेठूडी

 आजाद क्लब के अध्यक्ष कमल रावत 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष पूरण चंद रमोला जी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया 

ओम स्टार परिवार के उपाध्यक्ष भीम नेगी ,संरक्षक राजेंद्र बागियाल ,संदीप, हरदीप ओम स्टार परिवार के अन्य सदस्य और मातृशक्ति मौजूद रहे |


कार्यक्रम का मंच संचालन सुशीला नेगी एवं अनीता राणा  ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.