Halloween party ideas 2015

 डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र प्रारंभ करने से पूर्व पूजा अर्चना के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित।



आज शुगर मिल डोईवाला में पैराई सत्र 2026-27 के संचालन हेतु बॉयलर का मुहूर्त किया गया। श्री अजयवीर सिंह, पी.सी.एस., अधिशासी निदेशक एवं मिल के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई तदोपरांत मिल के अधिशासी निदेशक द्वारा हवन की अग्नि बॉयलर में प्रज्वलित की गई। मिल के पेराई सत्र प्रारंभ करने हेतु अधिकांश आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अधिशासी निदेशक ने बताया कि पेराई सत्र प्रारंभ करने की तिथि फाइनल कर शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर डी पी शर्मा, सुनील चंद, आशुतोष अग्निहोत्री, अरविन्द कुमार शर्मा, एच एस पांडेय, असित प्रतिहार, जसबीर सिंह, शिवानी वर्मा, सुषमा आर्य, शुभम गिल, वेंकट झा, अवधेश कुमार, विजय प्रसाद, अंकित सिंह, देवेंद्र चमोला, नरेंद्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा, सतविंदर संधू, मनोज कुमार, सेठी, प्रकाश, प्रवीण काला , अकरम, दीवान सिंह, संजय सैनी, वेदपाल आर्य, प्रेम सिंह, चंद्रजीत यादव, रामदेव, राजेश, बालकरन, संतोष यादव, इत्यादि   कर्मचारीगण/ अधिकारीगण उपस्थित  रहे। पूजा अर्चना पंडित पूर्णानंद भट्ट एवं जितेंद्र कुमार  द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.