Halloween party ideas 2015


केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में बीमार श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता प्रदान कर सुरक्षित पंहुचाया

sdrf uttarakhand yamunotri kedardhaam


चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीमों ने आज केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम क्षेत्र में बीमार व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।


प्रथम घटना – श्री केदारनाथ धाम


पोस्ट केदारनाथ को सेक्टर मजिस्ट्रेट केदारनाथ द्वारा सूचना दी गई कि विवेकानंद हॉस्पिटल से एक बीमार व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर होने के कारण हेलीपैड तक शिफ्ट किया जाना है। सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमार व्यक्ति को विवेकानंद हॉस्पिटल से हेलीपैड शिफ्ट कर सुरक्षित  हायर सेंटर पहुंचाया गया। 


द्वितीय घटना – श्री यमुनोत्री धाम


पोस्ट यमुनोत्री को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 19 कैंची क्षेत्र में एक 63 वर्षीय श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल यशवंत सिंह, होमगार्ड देवेन्द्र सिंह एवं होमगार्ड आदित्य बर्त्वाल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


एसडीआरएफ टीम द्वारा श्रद्धालु सोमू सुंदरम, निवासी भवानी, इरोड, तमिलनाडु को दुर्गम पहाड़ी मार्ग से कंडी के माध्यम से भैरव मंदिर के नीचे तक पहुंचाया गया। इसके उपरांत जानकीचट्टी टीम के कांस्टेबल आकाश सिंह, होमगार्ड सुखदेव एवं होमगार्ड विपिन सिंह द्वारा उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।


दोनों घटनाओं में एसडीआरएफ की टीमों ने तत्परता, समन्वय एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस निरंतर तत्पर है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.