डोईवाला :
डोईवाला विधानसभा के विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में पुरानी टिहरी की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डोईवाला के लोकप्रिय विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अठूरवाला टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों की भावनाओं और पुरानी टिहरी की यादों से गहराई से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में प्रस्तावित घंटाघर आने वाली पीढ़ियों के लिए पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और स्मृतियों का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनेगा।
वक्ताओं ने कहा कि विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा इस मांग को प्रमुखता से आगे बढ़ाना तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करना क्षेत्र के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, फिल्म निर्माता संजय चमोली, पूर्व मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रेम सिंह पम्मी राज, सभासद सुरेश सैनी, सभासद सुंदर लोधी, घंटाघर की मांग को प्रमुखता से रखने वाले वीरेंद्र सिंह नेगी (वेस्टन भाई), विनोद नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, सुमेर सिंह नेगी, रणजीत सिंह गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुकरेती, कमल गोला, पंकज चौधरी, कु. अंशिका डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आयुष मल्ल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घंटाघर केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पुरानी टिहरी की स्मृतियों और विस्थापित समाज की भावनाओं को सम्मान देने वाला एक ऐतिहासिक स्मारक साबित होगा।
.png)

एक टिप्पणी भेजें