गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला 2026
गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी पिछले 20 वर्षो से महिन्द्र ग्राउंड गढ़ी कैन्ट में बहुत बृहद रूप में मेले का आयोजन करती है।
इस वर्ष नेपाल आसाम जलत्रासदी से त्रस्त, आमजन से यह निवेदन करेगी की इस दुख की घड़ी में भारत हमेशा पड़ोसी देश नेपाल और आसाम के साथ तत्परता से खड़ा रहेगा।
जैसा कि सभी को विदित हैं कि हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व एवं भारत वर्ष में निवास करने वाले हिन्दु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व हैं।
गोर्खा समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु परिवार की खुशहाली हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर पर्व मनाती हैं।
गोर्खा महिलाओं के लिए तीज व्रत महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व लोकप्रिय उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। परन्तु इस वर्ष नेपाल में आई आपदा जलप्रलय से जनजीवन को भारी नुकसान पहुँचा है जिससे सभी संस्था के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मेले का स्वरूप चैरिटी के रूप में किया गया है।
मेले में सर्वप्रथम दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना एवं मौन रखकर कमेटी अपनी संवेदना प्रकट करेगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्यमत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी , परम पुज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, परमपूज्य आर्युवेद शिरामणि आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में नेपाल जनत्रासदी में दिवंगत पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिए शान्ति पाठ एवं मौन रखकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
2026 के अध्यक्षा माया पंवार, संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह, माननीय मुख्यमत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी, परम पुज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, परमपूज्य आर्युवेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, संरक्षक श्रीमती गोदावरी थापली द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुरोहितो द्वारा मंत्रोउच्चारण हुआ। मुख्य अतिथियों ने नेपाल एवं आसाम में आई भीषण जलत्रासदी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पर मुख अतिथि के करकमलों द्वारा वयोवृद्धों एवं विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया ।
विभिन्न क्षेत्रो से आई कीर्तन मण्डलियों ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना एवं संवेदना व्यक्त की। श्रीमती प्रभा शाह संस्था अध्यक्षा, सचिव ज्योति कोटिया, सूर्य विक्रम शाही संरक्षक गोदावरी थापली, मिडिया प्रभारी एवम् उपाध्यक्ष वंदना बिष्ट, उपासना थापा, मीनू आले, पूजा सुब्बा चंद, निर्मला थापा, उमा उपाध्याय, मीनू क्षेत्री, प्रमिला खत्री, सरोज गुरूंग, सुनीता क्षेत्री, मंजू कार्की, कविता क्षेत्री, संध्या थापा, पुष्पा क्षेत्री, पूनम गुरूंग, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, कविता क्षेत्री, मधु खनाल, विनीत खत्री, लोकमाया राई, कविता शाही माहुर, देविन शाही, टेकू मगर, मधुसूदन शर्मा, नरेन्द्र खत्री, बालकृष्ण बराल, संजय मल, राजेन्द्र गुरूंग, मधु क्षेत्री, बुद्धिमान थापा, उषा राना, संध्या थापा, आचार्य श्री शुसान्त राज आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, संकलप पंत, मंजु कार्की, उमा उपाध्याय आदि ने किया। पड़ोसी देश नेपाल से आई गायिका नीरूश्री मगर जी ने अपनी भावुकता पूर्ण प्रस्तुति देकर वहाँ के हालात साझा किये
.png)

एक टिप्पणी भेजें