डोईवाला:
नगर पालिका परिषद डोईवाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रविंद्र बेलवाल ने नामित सभासद पद की शपथ ग्रहण की। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) ने उन्हें सभासद पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री एम.एल. शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के सभासद उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के पश्चात रविंद्र बेलवाल ने कहा कि सभासद के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अजय उनियाल, गढ़वाल सह-संयोजक किसान मोर्चा अरुण शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री संजय चमोली, प्रदेश सह-संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,अनीता अग्रवाल, प्रकाश कोठारी, विपिन कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका के सभासदों में श्री सुंदर लोधी, श्री गौरव मल्होत्रा, साथ में नामित सभासद की शपथ लेने वाले श्रीमती सरिता जोशी, श्री सोनू गोयल, श्री मनीष छेत्री एवं श्री पुष्कर नेगी भी उपस्थित रहे।
रविंद्र बेलवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सभासदों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।
.png)

एक टिप्पणी भेजें