Halloween party ideas 2015

 यूफोरिया 2026



 22 अगस्त 2026 को यूफोरिया के अंतर्गत कला एवं सांस्कृतिक कार्यकर्मो पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के इस मंच पर अनेक विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को देखकर विभिन्नता में एकता का आभास प्रदर्शित हो रहा था l

 यूफोरिया विद्यालय के छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने एवं प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाने का एक उच्चतम माध्यम है l

 इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे विज़न एंड वॉइस, फ़ैशन शो, संगीत एवं नृत्य आदि l यूफोरिया के विभिन्न आयोजनों के निर्णायकों में विजय ठाकुर, मृगाक्षी चौधरी, अमित देव, हैरिस जॉर्ज , दुर्गा वर्मा, नितिन मालिक, स्वीटी गोसाईं, मिस काकोली एवम् विशाल सिंह उपस्थित थे l संगीत  एवं नृत्य के क्षेत्र में निर्णायक के रूप में अभिषेक मिश्रा, रोहित जोशी, स्वीकृति अरोड़ा, मोहित एवं हर्षित ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सर्वप्रथम परंपरा का निर्वहन करते हुए दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के  प्रधानाचार्य अजित जेकब, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू वर्मा एवं विजय ठाकुर उपस्थित थे। प्रतियोगिता में  16 विद्यालयों ने भाग लिया l निर्णायको ने यूफोरिया में प्रदर्शित प्रतिभा के स्तर को सराहा और कहा कि युवाओं को उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल करने के लिए ऐसे मंच की आवश्यकता हैl साथ ही साथ उन्होंने  प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी I कार्यक्रम के उत्साह को बढ़ाते हुए दून इंटरनेशनल स्कूल (सिटी कैंपस) का  छात्र प्रणव जौहरी और रिवरसाइड कैंपस की भूतपूर्व छात्रा अनमोल कौर ने खास प्रस्तुतियां दीं।  बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री देवांश शर्मा जो आज कल वायरस के नाम से चर्चित हैं उनकी  खास परफॉर्मेंस के साथ यह जश्न अपने चरम पर पहुंच गया।दून इंटरनेशनल स्कूल सिटी कैंपस ने 'यूफोरिया' ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता l अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अंजू वर्मा ने सभी विद्यालयों एवं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान से किया गया।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.