Halloween party ideas 2015

 

डोईवाला :


भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  सांसद श्री तेजस्वी सूर्या  के उत्तराखंड प्रवास के उपरांत डोईवाला हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला श्री नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान)  एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विपुल मैंदोली  के नेतृत्व में उनसे शिष्टाचार भेंट की।



इस अवसर पर श्री तेजस्वी सूर्या जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उन्हें पुनः उत्तराखंड पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया। इस दौरान उत्तराखंड में संगठन की गतिविधियों एवं युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।


तेजस्वी सूर्या  ने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला श्री नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान), प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विपुल मैंदोली, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्यनदेव उनियाल, प्रदेश मंत्री श्री अजय उनियाल, रविन्द्र बेलवाल, पूर्व सदस्य, सलाहकार समिति, देहरादून हवाई अड्डा, जिला महामंत्री अरविन्द नेगी, मंडल अध्यक्ष युवा शुभम रावत, रमन अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.