Halloween party ideas 2015

 हरिद्वार :


रीलबाज़ों के स्टंट  की बदौलत  थार फंसी गंगा  में।

स्टंट करने के दौरान 4 युवकों ने हरिद्वार नीलधारा में थार को चलाने की कोशिश की जिसके फलस्वरूप नीलधारा में फंसे चार युवकों को पुलिस ने धारा से बाहर निकाला और उनकी थार सीज कर दी।

 



कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में नदी में अपनी थार कीक्षमता जांचने उतरे यूपी के युवक थार सहित गंगा में फंस गये।

 तेज बहाव के बीच वाहन बीच नदी में फंस गया और धीरे-धीरे पानी में डूबने लगा। इससे 

 उसमें सवार युवकों में अफरा-तफरी मच गई। उनकी बचाओ बचाओ आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से  मशक्कत के बाद थार को गंगा की धारा से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने युवकों की जान और थार तो बचा ली लेकिन 

 ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी के आरोप में थार (यूपी-36 एए-0707) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.