डोईवाला शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य के सम्पूर्ण अवशेष भुगतान हेतु रू0 2627.36 लाख धनराशि की दसवीं किश्त जारी करने पर कृषकों में हर्ष की लहर
आज दिनांक 16.06.2026 को भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 हेतु कृषकों द्वारा मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने के अवशेष भुगतान हेतु कुल रू0 2627.36 लाख धनराशि की दसवीं किश्त जारी की गई जिसके अन्तर्गत दिनांक 22.01.2026 से 27.02.2026 तक मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने का सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला को रू० 1485.44 लाख तथा देहरादून समिति को रू0 765.30 लाख का भुगतान किया गया तथा इसके अतिरिक्त दिनांक 27.01.2026 से 27.02.2026 तक मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने का ज्वालापुर समिति को रू0 146.04 लाख, रुड़की समिति को रू0 172.83 लाख, दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू0 37.50 लाख, दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 7.91 लाख एवं लक्सर समिति को रू0 12.34 लाख का भुगतान जारी किया गया जिससे हजारों कृषक लाभान्वित होंगे। इस प्रकार मिल द्वारा विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 में आपूर्तित गन्ने के मूल्य रू0 7425.30 लाख का सम्पूर्ण भुगतान कर दिया गया है ।
कृषकगणों द्वारा शुगर मिल से सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान होने पर हर्ष व्यक्त कर ममुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी०पी० सिंह का आभार व्यक्त किया गया।
.png)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें