Halloween party ideas 2015

 *उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य

- अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी के बीएलओ शामिल


देहरादून:



उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सभी 13 बूथ लेवल अधिकारियों को समय से पूर्व गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने हेतु बधाई दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिक मेहनत से इस अभियान में जुटे हैं, उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है उनसे अन्य बीएलओ को भी ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी। 


एसआईआर का कार्य पहले चरण में पूर्ण करने वाले में अल्मोडा जनपद के सोमेश्वर विधानसभा के रमेश पुजारी,पुष्पा देवी, चमोली जनपद के बद्रीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी, कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल, देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र से मीनाक्षी रावत, पौड़ी जनपद के पौड़ी विधानसभा से गब्बर सिंह, संगीता रावत, विजय बिष्ट शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से कर्ण बहादुर कार्की, जानकी चंद, रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ विधानसभा की उषा रावत एवं निर्मला देवी, जनपद टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से सुमन ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.