देहरादून:
दिनांक 12 जून 2026 को देर शाम सिविल डिफेंस पोस्ट संख्या 4 दक्षिण प्रभाग की मीटिंग सेक्टर वार्डन श्री अमरजीत सिंह गांधी के निवास गुरु रोड देहरादून पर आयोजित हुई।
सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा संगठन) देहरादून की वार्डन पोस्ट संख्या 4 दक्षिण प्रभाग में सर्व सहमति के उपरांत श्री श्यामेंद्र कुमार साहू (उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून) द्वारा अरुण कुमार शर्मा को 14 वर्षों तक निष्ठा से सेक्टर वार्डन का कार्य करने के प्रतिफल में *पोस्ट वार्डन* का दायित्व प्रदान किया गया ।
तथा श्री अमरजीत सिंह गांधी जी को डिप्टी पोस्ट वार्डन ,पूर्व पोस्ट वार्डन श्री राजकुमार तेहरान जी को आरक्षित पोस्ट वार्डन व श्री अनिल भसीन जी को आरक्षित डिप्टी पोस्ट वार्डन का प्रभार भी सौंपा गया।
ग्रह विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित सिविल डिफेंस के लगभग 450 वार्डन बिना किसी शुल्क व भत्ते के वर्षों से देहरादून में कार्यरत है। व प्रत्येक संकट,आपदा,पर्यावरण,नशामुक्ति,यातायात व्यवस्था आदि में शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए निष्ठा से कार्य करते हैं।
आज की मीटिंग में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्यामेंद्र कुमार साहू,उप प्रभागीय वार्डन रविन्द्र मोहन काला,राजकुमार तेहरान,अरुण कुमार शर्मा,अनिल भसीन,अमरजीत सिंह गांधी,कृष्ण कुमार विज,नितिन कुमार,हेमंत माटा,तरुण वर्मा,पवन कुमार सेकड़ी आदि सम्मलित रहे।
कृपया समाचार अपने समाचार पत्र/न्यूज चैनल/पोर्टल में प्रकाशित/प्रसारित कर सहयोग करे।
धन्यवाद।
.png)

एक टिप्पणी भेजें