Halloween party ideas 2015




डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड संख्या 20 अंबेडकर नगर के सभासद प्रतिनिधि श्री *प्रकाश कोठारी* ने लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों की बढ़ती आवाजाही को लेकर वन विभाग को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आबादी क्षेत्र के निकट लगातार जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कई बार हाथियों के सड़क और आबादी क्षेत्र के करीब आने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


प्रकाश कोठारी ने वन विभाग से मांग की कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंगल किनारे आवश्यक स्थानों पर गहरी खाई खुदवाने का कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि जंगली हाथियों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही रोकी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके।


उन्होंने वन विभाग से जनहित में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.