अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, शैल शिखर सामाजिक संस्था ,गोपाल संगीत मंच समिति ,श्रीमती सोनिया आनंद रावत व पंडित ज्योति प्रसाद शर्मा फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण गौरव पद्मविभूषण सुर स्वामिनी आशा भोसले जी को दिनांक 10-5-2026 रविवार को होटल एलीट पटेल नगर देहरादून में संगीतमय श्रधांजलि प्रदान की गई।
देर शाम तक चले कार्यक्रम में देवभूमि की प्रख्यात गायिका श्रीमती सोनिया आनंद रावत जी ने ,श्री रविन्द्र सिंह आनंद जी ने , पत्रकार श्री बालेश कुमार गुप्ता जी ने ,श्री राजेश शर्मा जी ने ,श्री प्रदीप गुप्ता जी ने सुरों के माध्यम से आशा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करे। तथा
पूजा राठौर ने मधुर भजन,
सावला सलोना,चलो बुलवा आया है व पिया अब तो आजा ,ओ मेरे सोना रे सोना
आदि गीत व भजनों के माध्यम से आशा जी को श्रद्धांजलि दी।
गोपाल संगीत मंच व गुरुकुल के छात्रों वृंदा मेनी,अराना,नव्या,त्रिशिका,चित् रांशी उर्वी, मंजप ,वंशिका ,मनमीत कौर ने राधा कैसे न जले ,पिया बांवरी जैसे शास्त्रीय संगीत से संबंधित गीत पर नृत्य कला की प्रतिभा का प्रदर्शन कर आशा जी को श्रद्धांजलि दी।
तेजस्वी,अनामिका , अवन्या आदि बालिकाओं ने मेरा नाम चिन चेन चू, झुमका गिरा रे आदि मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
पंडित ज्योति प्रसाद फाउंडेशन व शैल शिखर सामाजिक संस्था में माध्यम से गीत व नृत्य की प्रस्तुति देने वाले छात्रों/बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
अंतराष्ट्रीय मदर डे के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृ शक्ति को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत व सम्मान समिति द्वारा किया गया ।
श्रधांजलि सभा का संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की ब्राह्मण गौरव आशा जी अद्धभुत कला की धनी थी माँ सरस्वती का विशेष स्नेह उन्हें प्राप्त था अपनी मेहनत व समर्पण से आशा जी ने माँ सरस्वती की सेवा करते हुए संगीतजगत में सम्पूर्ण विश्व मे भारत देश का सम्मान बढ़ाया। आशा जी की एक विशेषता यह थी की उनकी आवाज हर कलाकार पर ऐसी प्रतीत होती थी जैसे वह कलाकार स्वंय गीत गा रही है। कलाकार की आदत व अभिनय के अनुरूप अपनी आवाज का उपयोग करना आशा जी बखूबी जानती थी युगों युगों में ऐसे प्रतिभावन लोग इस धरा पर जन्म लेते है। जब तक इस धरा पर जीवन है आशा जी तब तक लोगों के हृदय में रहेंगी।
समिति के संरक्षक श्री पवन शर्मा जी ,श्रीमती आभा बड़थवालं जी ,श्रीमती रेणु शर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए आशा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज के कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) की पोस्ट संख्य 4 दक्षिण प्रभाग के समस्त वार्डनों ने कार्यक्रम में उपस्थित हो अपना सहयोग प्रदान किया।
आज के कार्यक्रम में समिति की सचिव रुचि शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग गौड,प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ ,सचिव संजय मिश्रा ,विचित्र शर्मा
महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत ,एडवोकेट राजगीता शर्मा डॉ रचना शर्मा,सुशीला शर्मा,वासु वशिष्ठ,वसुधा,रमेश मिश्रा,शशि शर्मा,राजकुमार शर्मा,मनीष शर्मा,निशा शर्मा,बीना अग्रवाल ,मधु शर्मा ,भारती जोशी ,विद्या भारद्वाज ,जय कुमार भारद्वाज,राजेश भारद्वाज,अभिषेक ,दीपाली,कल्याण,
उषा राजपूत मीनू शर्मा प्रमोद शर्मा ,रामगोपाल शर्मा,विक्रम शर्मा आदि तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मलित रहे।
.png)


एक टिप्पणी भेजें