Halloween party ideas 2015


टिहरी गढ़वाल :



आज दिनांक 15 मई 2026 को पुलिस लाइन चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्राम प्रहरियों हेतु एक विशेष आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्राम प्रहरियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 20 महिलाएं एवं 30 पुरुष शामिल रहे।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को उनके क्षेत्र एवं गांव के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा आपदा की स्थिति में पुलिस एवं SDRF टीमों की सहायता हेतु प्रशिक्षित करना था।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिनमें—


• भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय

• प्राथमिक उपचार (First Aid)

• ब्लीडिंग कंट्रोल तकनीक

• सीपीआर (CPR)

• गला चोक होने की स्थिति में बचाव

• इम्प्रोवाइज तरीके से स्ट्रेचर तैयार करना

• घायल व्यक्ति की सुरक्षित मूविंग एवं लिफ्टिंग तकनीक

आदि विषय शामिल रहे।


इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण (Demonstration) के माध्यम से विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित फायर सर्विस टीम द्वारा भी अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं आग बुझाने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।


सभी ग्राम प्रहरियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ प्रतिभाग किया तथा प्रशिक्षण को अपने दैनिक जीवन एवं आपदा की परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में वे पुलिस एवं SDRF टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे।


कार्यक्रम के दौरान एसएचओ थाना चंबा, पुलिस लाइन चंबा के पुलिसकर्मी, फायर सर्विस टीम एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण टीम:

हे.का. शैलेंद्र चमोली

का. पंकज सिंह

हो.गा. महेश धीमान

हो.गा. विजय कुमार

चालक कुलदीप सिंह

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.