Halloween party ideas 2015



. उत्तराखंड सरकार के  राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि  ने हिंदू परिषद के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पारस गुप्ता का विशेष अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री  ने पारस गुप्ता को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका विधि-विधान से स्वागत किया। 

 उन्होंने पारस गुप्ता को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि हरिद्वार की पावन धरा पर समाज और धर्म की सेवा के लिए निष्ठावान युवाओं का आगे आना अत्यंत सुखद है।



 उन्होंने विश्वास जताया कि पारस गुप्ता के नेतृत्व और उनकी कार्यकुशलता से हरिद्वार जनपद में सामाजिक समरसता और संगठन के सेवा कार्यों को एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.