Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026* 


*प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्सव‌ के साक्षी बने, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई प्रथम पूजा: हेमंत द्विवेदी* 

श्री केदारनाथ धाम


विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट  सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज बुधवार 22 अप्रैल को प्रात:   8 बजे  विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने। *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से बताया कि कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।*

इस अवसर पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल है  मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है  तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की आशा व्यक्त की कि इस यात्रा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधायें मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है बताया कि साढ़े बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चारधाम हेतु पंजीकरण करा लिया है।


उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने के अवसर पर आज लगभग  10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी।

shri kedar nath kapaat opened 2026


कपाट खुलने के अवसर हेतु  दानी दाताओं के सहयोग से बीकेटीसी द्वारा श्री केदारनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया ।बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाये। श्री केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम सामान्यतौर पर साफ है संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में हल्की बर्फ नजर आ रही है तथा मौसम सर्द बना हुआ है।



कपाट खुलने की प्रक्रिया  आज सुबह पांच बजे से शुरू हुई  सुबह साढ़े  पांच बजे से श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी )कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गये थे सुबह सात बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा,  धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। 

देवी देवताओं का आव्हान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक  प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये।इसी समय मंदिर का मुख्य अर्थात दक्षिण द्वार भी खुल गया।


 *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति  देश विदेश के सभी श्रद्धालुओं को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम यात्री की तरह मंदिर में दर्शन किये*।

 *कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है बताया मुख्य मंत्री के ग्रीन यात्रा के संदेश के तहत स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा।कि केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश सर्वथा वर्जित रहेगा। मंदिर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी एवं रील निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।यह कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बीते कल मंगलवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के साथ पैदल चलकर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ में अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी के यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है।*

 

उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ जी की पूजा हुई। जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 20 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई 

विभिन्न पड़ावों से पैदल मार्ग से बीते मंगलवार शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंची ।


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आज बुधवार प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के साक्षी बने। उन्होंने सपरिवार आम श्रद्धालुओं की तरह पंक्तिबद्ध होकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में किसी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं लिया और मात्र एक मिनट के श्री केदारनाथ मंदिर के भीतर दर्शन कर मंदिर गर्भगृह से बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने एक नजीर प्रस्तुत की।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम श्रद्धालु  को सहज और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही वहीं  मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के यात्रा तैयारियों की भी प्रशंसा की।

 इस पहल का श्री केदार सभा, हक-हकूकधारियों तथा आम श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इससे दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी सभी को सरल -सुगम दर्शन होंगे।


•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी 22 अप्रैल।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आज बुधवार प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के साक्षी बने। उन्होंने सपरिवार आम श्रद्धालुओं की तरह पंक्तिबद्ध होकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में किसी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं लिया और मात्र एक मिनट के श्री केदारनाथ मंदिर के भीतर दर्शन कर मंदिर गर्भगृह से बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने एक नजीर प्रस्तुत की।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम श्रद्धालु  को सहज और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही वहीं  मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के यात्रा तैयारियों की भी प्रशंसा की।

 इस पहल का श्री केदार सभा, हक-हकूकधारियों तथा आम श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इससे दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी सभी को सरल -सुगम दर्शन होंगे।

आज कपाट खुलने के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक  निहारिका तोमर,बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान डा. विनीत पोस्ती केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी धर्माधिकारी औंकार शुक्ला,  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,सहित बड़ी संख्या यें तीर्थ पुरोहितगण, हकहकूकधारी, तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।


यह कि  उत्तराखंड चारधामों में  इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  कल गुरुवार 23 अप्रैल को प्रात:  सवा छ: बजे खुलेंगे। तथा श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट  अक्षय तृतीया 19अप्रैल को खुल चुके है।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.