Halloween party ideas 2015

 

जल्द  झूले-फिसलपट्टी से युक्त होगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय न.5

संदीप सिंह रावत

DM pauri swati Bhadoriya



आज चैत्र शुक्ल चतुर्दशी  अप्रैल 1 को विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया गया। पौड़ी नगर में आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 के बाल विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार अवसर रहा।


जहा नई कक्षा, नई पुस्तके प्राप्त हुई वही अपने समक्ष जिला।अधिकारी  स्वाति एस भदौरिया से संवाद और प्रोत्साहन पाकर बाल विद्यार्थी उत्साह से लबरेज नजर आए।


बच्चो की खुशी तब दोगुनी हो गई जब जिला अधिकारी ने विद्यालय परिसर में झूले और फिसलपट्टी ना होने पर जल्द बच्चो के शारीरिक विकास और खेल कूद के मद्देनजर जल्द इनको स्थापित करने के लिए संबंधित शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।


*जिलाधिकारी ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल के प्लेइंग एरिया में झूला -फिसलपट्टी इत्यादि लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


ज्ञात रहे जनपद पौड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27  प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। 


इस बार विशेष पहल के तहत सत्र के प्रथम दिन ही विद्यार्थियों को नयी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी, जिससे पढ़ाई का क्रम बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सके।


जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या पांच, पौड़ी में किया। उन्होंने नन्हें विद्यार्थियों को स्वयं पुस्तकें वितरित करते हुए उनसे आत्मीय संवाद भी किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया।


विद्यालय परिसर में इस दौरान उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। 


जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध होना शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को शुरुआत से ही पढ़ाई में निरंतरता मिलती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण का कार्य शीघ्र और सुचारु रूप से पूर्ण किया जाए।


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी लगाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।


जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) अंशुल बिष्ट ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के साथ-साथ पुस्तक वितरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तकों की उपलब्धता से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरती बहुगुणा, वार्ड सदस्य दिनेश रावत, अरविन्द रावत सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.