Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 



 साहबनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात्रि गुलदार की दहशत देखने को मिली। बताया जा रहा है कि गुलदार ने स्थानीय ग्रामीण  बलवंत सिंह रमोला के घर के आंगन से उनके पालतू कुत्ते को उठा लिया।

सुबह जब बलवंत सिंह रमोला ने घर के आंगन में कुत्ते को गायब देखा तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पास ही गेहूं के खेत में कुत्ते का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व और बड़कोट क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण अक्सर गुलदार और अन्य जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर आ जाते हैं। हाल के दिनों में गुलदार लगातार ग्रामीणों के पालतू पशुओं को निशाना बना रहा है।

साहबनगर की ग्राम प्रधान भावना गुरूंग ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। उन्होंने आम लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वहीं साहब क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति रावत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से मांग की कि जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.