डोईवाला/ देहरादून :
आज दिनांक 29.3.26 को समय करीब 10:45 बजे 112 के माध्यम से डोईवाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला जंगलात चौकी के पास आरक्षित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है ।
प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला श्री प्रदीप कुमार राणा मय टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति जिनकी आयु करीब 40 से 50 वर्ष के मध्य लग रही है, एक पेड़ पर लटका हुआ है जिसके गले में फंदा लगा है । देखने पर उक्त व्यक्ति द्वारा सुसाइड किया जाना प्रतीत होता है जो लेबर क्लास लग रहा है व शव 5-6 दिन पुराना लग रहा है ।
मौके पर, शव का शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है, कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हाल ही में इस प्रकार की कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है ।
मौके पर जनपदीय फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया जिनके अनुसार मृतक का कद करीब 5 फुट 6 इंच है जिसका मौके पर पंचायतनामा भरकर शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम व शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें