Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिददरवाला इलाके में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह लाला ने विद्युत विभाग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और रात का समय बच्चों के पढ़ने का महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन इसी दौरान कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है।

उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त रोशनी न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर भी असर पड़ सकता है।

बलविंदर सिंह लाला ने यह भी कहा कि क्षेत्र में इन दिनों गुलदार  की धमक से ग्रामीण पहले ही भयभीत हैं। ऐसे में शाम ढलते ही बिजली चले जाने से लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है।

उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कम से कम रात के समय बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.