डोईवाला:
कल दिनांक 10.3.26 को चौकी हर्रावाला पर सूचना प्राप्त हुई कि नकरौंदा में ओला कैब ड्राइवर द्वारा एक बच्चे को अपनी टैक्सी से कुचल दिया गया है l
सूचना पर तत्काल हररावाला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि एक 2 वर्ष के बच्चे परवीन पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा देहरादून को टैक्सी चालक अनुराग पुत्र स्वर्गीय श्री दिलबर सिंह निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा देहरादून द्वारा अपनी टैक्सी से कुचल दिया है, जिसे लेकर वह स्वम रायपुर हॉस्पिटल गया है जहां पर बच्चे को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है l
इस जानकारी पर पुलिस द्वारा बच्चे का शव पीएम हेतु कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया एवं टैक्सी चालक अनुराग व टैक्सी को हिरासत में लेकर चौकी हररावाला पर लाए हैं l
आज बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हो गया है तथा उसकी माता जी श्रीमती रिंकू देवी की ओर से कोतवाली डोईवाला पर FIR संख्या 62/26 धारा 281, 106(1) BNS पंजीकृत होकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है l
.png)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें