Halloween party ideas 2015


11 मार्च को उत्तराखंड के 13 जनपद जिलों में “महिला आयोग आपके द्वार” का होगा आयोजन



(चिराग कुमार) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की देवभूमि शाखा हरिद्वार के सदस्यों द्वारा एक गोष्ठी समेत संस्कार मिलन का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को शाखा की संरक्षिका, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कमला जोशी के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कमला जोशी द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना देते हुए बताया कि  आगामी 11 मार्च को राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान “महिला आयोग आपके द्वार” के तहत राज्य महिला आयोग के द्वारा उत्तराखंड के समस्त 13 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोग के सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस कार्यक्रम को जन- जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे मामलों को प्राथमिकता से सुना जाएगा। कार्यक्रम में आयोजित श्रीमती रश्मि चौहान, मीनाक्षी अग्रवाल, शिवानी गॉड, प्रेम चावला, रत्नेश गौतम, डॉ कुसुम उपाध्याय, ममता कंसल, कृष्ण शर्मा, विजेता शर्मा, प्रीतशिखा शर्मा, सुनीता जोशी, जनक सहगल, राजेश्वरी बहुगुणा,  नेहा सती, डॉ माधवी गोस्वामी, किरण अग्रवाल, काजल वर्मा, गीतांजलि खुराना, सुनीता धीमान, किशन शर्मा, मधु उपाध्याय, गीतांजलि बंगा ओर उमा ढींगरा आदि उपस्थित रहे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.