लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में एक ही दिन में रिकॉर्ड स्तर की गिरावट दिखाई दी जबकि सोना भी नीचे आया।
चांदी का वायदा भाव कल करीब 66 हजार रुपये टूटकर लगभग 3.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।यह गिरावट करीब 16.7 प्रतिशत की दर्ज की गई।इससे एक दिन पहले ही चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट चांदी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।आज सोना 10,954 रुपये टूटकर 1,58,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।यह गिरावट करीब 6.47 प्रतिशत की रही। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सोने-चांदी के दाम काफी हद तक निवेशकों के भरोसे हैं। निवेशकों द्वारा पैसा वापस निकालने पर टूटन बनी रह सकती है.
.png)

एक टिप्पणी भेजें