Halloween party ideas 2015


 अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा आज समिति की महानगर देहरादून कार्यकारणी अध्यक्ष श्री राजेश पंत के निवास बीरपुर रोड गढ़ी कैंट  देहरादून में आयोजित की गई।




    सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा  ने कहाँ की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति धरातल पर कार्य करते हुए वर्षभर लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रही है। समिति ने एक मजबूती उपस्थिति देवभूमि मे ब्राह्मण समाज की स्थापित की है जिससे प्रेरणा लेकर ब्राह्मण समाज के अन्य संघठन भी पुनः नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है और अन्य सामाजिक संघठन भी खुले ह्रदय से ब्राह्मण समाज का साथ देते हुए एक सभ्य समाज की स्थापना मे योगदान दे रहे है। समिति के सभी सदस्यों को इसी प्रकार समर्पण व निष्ठां से कार्य करते हुए भविष्य मे भी अपना दायित्व समाज के प्रति निभाना है.

 समिति के नवम वार्षिक उत्सव में आठ दिन का आयोजन 1 जनवरी से 8 जनवरी 2026 को सफलता से सम्पन्न हुआ।

       अरुण कुमार शर्मा ने कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2026 मे सम्पूर्ण वर्ष मे विभिन्न सामाजिक धार्मिक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे वर्ष भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक कलेडर /विवरण आज की सभा मे प्रस्तुत हुआ।

जिसमे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर समिति कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा वो सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

होली उत्सव 2026 को   हिन्दू/सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।


  समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भगवान् परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 2100 दीप प्रजलवित कर हिन्दू /सनातन धर्म का स्वागत किया जायेगा। चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव अक्षयतृतीया सम्मान के साथ आयोजित होगा तथा समिति लगातार प्रयास कर रही है की देवभूमि उत्तराखंड में सरकार द्वारा भी चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव को सम्मानजनक रूप आयोजित किया जाए।

  समिति द्वारा आयोजित होने वाले तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ, भगवान् परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिवसीय यात्रा आदि कार्यक्रमों पर भी सूक्ष्म चर्चा हुई।


सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।


      आज की सभा मे समिति की संरक्षक श्रीमती आभा बड़थवाल  समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, महानगर देहरादून अध्यक्ष  राजेश पंत ,जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा ,नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा, आशीष शर्मा, सुशीला शर्मा,शरद कौशिक ,पंडित शशांक उपाध्याय,संजय मिश्रा ,नीरज नौटियाल,सुलोचना पंत,सुशील कुमार शर्मा ,प्रेम आदि सम्मलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.