Halloween party ideas 2015

देहरादून 14 अगस्तः




कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूचियों में हेरफेर के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए वोट चोरी मामले को लेकर देशभर में तीन चरणों में अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन कांग्रेस सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी मतदाता सूचियों में हेरफेर के मुद्दे को संसद में गंभीरता से उठाया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 7 अगस्त 2025 को पत्रकार वार्ता के इसे और भी स्पष्ट करते हुए माध्यम से कर्नाटक प्रदेश के एक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से मतदाता सूची में हुई भारी अनियमितताओं को उजागर किया है।

 श्री राहुल गांधी द्वारा किये गये खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि चुनाव आयोग की नाक के नीचे बडे पैमाने पर चुनावी धांधली की जा रही है। मतदाता सूचियों में हेरफेर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2025 को पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी  के नेतृत्व में बेगलुरू में विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों को कमजोर करने में चुनाव आयोग और भाजपा की खुलेआम मिलीभगत से वोट चोरी के मामले को उजागर किया है।


 दिनांक 12 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की उपस्थिति में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारीगणों की बैठक में पूरे देशभर में तीन चरणों में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इसी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 14 अगस्त को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में विशाल ’’वोट चोर, गद्दी छोड’’ कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि वोट चोरी मामले में कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में तीन चरणों में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत दिनांक 14 अगस्त 2025 को सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में विशाल ’’वोट चोर, गद्दी छोड’’ कैंडल मार्च का आयोजन करने के साथ ही दिनांक 22 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 के मध्य राजधानी सहित राज्य के प्रमुख शहरों में विशाल ’’वोट चोर, गद्दी छोड’’ राज्य स्तरीय रैलियों का आयोजन किया जायेगा तथा दिनांक 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 के मध्य जिला, महानगर, ब्लाक, नगर एवं मंडल स्तर पर राष्ट्रव्यापी ’’वोट चोर, गद्दी छोड’’ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत घर-घर और सार्वजनिक जनसम्पर्क अभियान चलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता के हस्ताक्षर एकत्र कर चुनाव आयोग को सौंपे जायेंगे।  


कैन्डिल मार्च कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पूरण सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,  प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, गिरिराज किशोर हिंदवान, वीरेन्द्र रावत, विरेन्द्र पोखरियाल, अमरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह नेगी, नवीन रमोला, मानवेन्द्र सिंह, लालचन्द शर्मा, मोहन काला, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, डॉ0 प्रदीप जोशी, महंत विनय सारस्वत, सुरेन्द्र रांगड, आनन्द बहुगुणा, जगदीश धीमान, सावित्री थापा, मदन लाल, अभिनव थापर, ललित भद्री, महिपाल शाह, नजमा खान, आशा डोबरियाल शर्मा, सुमित्रा ध्यानी, सी.पी. सिंह, राजीव कुमार, बलवीर सिंह, मनोज नौटियाल, विकास नेगी, शरीफ बेग, महन्त विनय सारस्वत, सुलेमान अली, गुल मोहम्मद, सूरज क्षेत्री, अनुराधा तिवारी, आदर्श सूद, मनमोहन शर्मा, सुनील जायसवाल, दिनेश कौशल, विरेन्द्र पंवार,  आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.