Halloween party ideas 2015

 

देहरादून :

4 years of Dhami govt trending social plateform




*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई शुभकामनाएं*


देहरादून, 4 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और शुचिता के चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि  "मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही एक विकसित राज्य के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।


 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल ने धामी के बतौर मुख्यमंत्री 4 सालों को साहसिक निर्णयों से राज्य को नई पहचान देने वाला बताया है। उन्होंने कहा, जिस तरह वह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नीतियों को जमीन पर उतार रहे हैं उससे देवभूमि, विकास और विरासत का रॉल मॉडल बनकर देश में स्थापित हुआ है। आज मानसखंड मंदिर योजना से यहां के मठ, मंदिरों और अध्यात्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है, जिससे ये सभी स्थान आज श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। प्रदेश में सड़क, हवाई, रेल कनेक्टिविटी की तरह आधारभूत ढांचे में भी जो आमूलचूल परिवर्तन आया है उससे पर्यटन व्यवसाय के माध्यम से स्थानीय आर्थिकी भी समृद्ध हुई है। इन व्यवस्थागत सुधारो से स्थानीय लोगों की जिंदगी भी लगातार आसान बन रही है। यही वजह है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कम से कदम मिलाकर चल रही है।


 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को शानदार और सफल 4 वर्षों के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, इन चार वर्षो में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर किया है। देवभूमि छवि को बरकरार रखने के लिए धामी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक और कड़े कदम उठाए, जिससे राज्य की डेमोग्राफी बदलने का षड्यंत्र रचने वाले लोगों पर लगाम कस गई है। हम यूसीसी से सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों को एक समान कानून में पिरोने में कामयाब रहे हैं। इसी तरह सख्त धर्मांतरण कानून और दंगारोधी कानून का असर तो समस्त उत्तराखंड के साथ विशेषकर हल्द्वानी की जनता ने महसूस किया है। मुख्यमंत्री ने इन चार सालों में दशकों से लंबित बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल निकाला है। कठोर नकल विरोधी कानून और युवाओं के भविष्य से पर डाले जा रहे डकैती को बंद कराया। नकल माफियाओं पर शिकंजा कसा और रिकॉर्ड संख्या में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे पहुंचाया गया। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है और बेरोजगारी दर में कमी राष्ट्रीय औसत से भी अधिक हुई है। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने प्रदेशवासियों के लगभग हर सपने को पूरा करने का काम किया है। उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि आज जनता विकास और जनकल्याण को लेकर प्रदेश की दिशा और गति दोनों से पूरी तरह संतुष्ट है।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.