Halloween party ideas 2015

 प्रधानमंत्री कार्यलय से मुख्य सचिव उत्तराखंड को समिति की मांगो पर उचित कार्यवाही का पत्र

,देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति पारिवारिक तीज उत्सव कार्यक्रम मे सार्थक भूमिका निभाएगी,


मानसून मे देहरादून नगर मे वृक्षरोपण कर गयारह सौ पौधे रोपित करने का लक्ष्य ,समिति के नवम वार्षिक उत्सव पर मंथन


  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति  की मासिक सभा होटल एलीट पटेल नगर देहरादून मे आयोजित की गई।



समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा  ने सभा को आरम्भ करते हुए कहा की  ब्राह्मण समाज एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपनी सार्थक भूमिका निभा रहा है। समिति द्वारा दिनांक 9-4-2025 को प्रेस वार्ता के माध्यम से उत्तराखंड शासन प्रशासन व देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को एक खुला पत्र द्वारा देवभूमि मे चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मउत्सव अक्षय तृतीया को सम्मानजनक रूप से बनाने व ब्राह्मण समाज की कुछ अन्य मांगो से सम्बंधित जारी किया था।
   गत माह  जून की सभा के निर्णय अनुसार इस विषय पर समिति सदस्यों व अन्य ब्राह्मण नागरिकों द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया को हज़ारों पत्र डाक के माध्यम से भेज उचित निर्णय लेने व भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति जी के कार्यलय से दिनांक 9-4-25 के खुले पत्र से सम्बंधित कार्यवाही की जानकारी सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गई थी।
   माननीय प्रधानमंत्री भारत के कार्यलय से दिनांक 12-7-2025 को डाक पत्र द्वारा सूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी दीं गई की दिनांक 16-4-25  को प्रधानमंत्री कार्यलय से मुख्य सचिव उत्तराखंड को समिति के पत्र दिनांक 9-4-25 पर उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।
         आज की सभा मे यह निर्णय हुआ की प्रधानमंत्री कार्यलय के पत्र 16-4-25   पर उत्तराखंड शासन प्रशासन द्वारा अब तक क्या क्या कार्यवाही की गई इसकी जानकारी सूचना के अधिकार मे मुख्य सचिव उत्तराखंड के कार्यलय से प्राप्त कर समिति का एक बड़ा प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के मुखिया व राज्यपाल से मिलकर समिति चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव को प्रदेश के शासन प्रशासन द्वारा भी सम्मानजनक रूप से देवभूमि मे बने  इसके प्रयास करेगी। 

इस हेतु प्रदेश व देश की ब्राह्मण संस्थाओ का एक *" ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच "* बनाने पर भी कार्य आरम्भ हो रखा है शासन प्रशासन द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव को  सम्मानजनक रूप से आयोजित करवाने के लिए यदि आवश्यक हुआ तो एक बड़ा आंदोलन के माध्यम से इस विषय पर 25 साल से सोये शासन प्रशासन को जगाया जायेगा।
     समिति अपने दायितवो का निर्वाह करते हुए, हिन्दू/सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए वर्ष 2025 मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है श्रीमदभागवत कथा, गणतंत्र दिवस, होली मिलन, भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए अब तीज उत्सव 2025 को भी भव्यता से आयोजित किया जायेगा ।
 
   25 जुलाई 2025 को मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून  मे पारिवारिक तीज उत्सव मे सांय 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक नारी शक्ति की सदस्य नृत्य प्रस्तुति, रोचक गेम, गायन, उपयोगी विचार के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए अपने पुरे परिवार के साथ तीज उत्सव मे सम्मलित होंगी। महिलाओ के लिए आकर्षक उपहार के साथ पौधे प्रदान किये जायेंगे हरिद्वार व देहरादून की नृत्य मण्डली द्वारा महारास, डांडिया व अन्य आकर्षक नृत्य होंगे ।
तथा *कार्यक्रम मे आर्थिक सहयोग करने वाले साथियो मे से तीन को लक्की ड्रा के माध्यम से जूसर मिक्सर ग्राइंडर, स्टीम प्रेस व सैंडवीच मेकर तथा एक निश्चित  उपहार व सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र प्रदान किया जायेगा।* 
 सनातन सभ्यता मे हर त्यौहार परिवार व समाज की रक्षा के लिए आयोजित होते है।  तीज का त्यौहार नारी शक्ति अपने परिवारिक जीवन व परिवार की रक्षा व खुशहाली के लिए व्रत कर मनाती है।माता पार्वती  भी सैकड़ों वर्षों की साधना के पश्चात् भगवान् शिव से मिली थीं। यह भी कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 बार जन्म लिया फिर भी माता को पति के रूप में शिव प्राप्त न हो सके। 108 वीं बार माता पार्वती ने जब जन्म लिया तब श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवन शिव पति रूप में प्राप्त हो सके। तभी से इस व्रत का प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर जो सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव -पार्वती की पूजा करती हैं उनका सुहाग लम्बी अवधि तक बना रहता है।साथ ही देवी पार्वती के कहने पर श‌िव जी ने आशीर्वाद द‌िया क‌ि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी और श‌िव पार्वती की पूजा करेगी उनके व‌िवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी साथ ही योग्य वर की प्राप्त‌ि होगी। सुहागन स्‍त्र‌ियों को इस व्रत से सौभाग्य की प्राप्त‌ि होगी और लंबे समय तक पत‌ि के साथ वैवाह‌िक जीवन का सुख प्राप्त करेगी। इसल‌िए कुंवारी और सुहागन दोनों ही इस व्रत का रखती हैं। परन्तु आज के वातावरण मे एकल सुख की कामना ने सनातन समाज के तीज त्योहारों को भी दूषित करना आरम्भ किया हुआ है ब्राह्मण समाज सदैव
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। की कामना के साथ एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आया है इसलिए इस महत्वपूर्ण उत्सव को परिवार के साथ ही आयोजित किया जायेगा जिससे आने वाली पीढ़ी युवा वर्ग सनातन सभ्यता व संस्कृति के महत्व को समझें।

समिति की वार्षिक कार्यकारणीयों प्रदेश, जिला व नगर आदि का जल्द ही नवनीकरण किया जायेगा समिति के साथ जुड़े सदस्यों मे से अधिक से अधिक सदस्यों को वार्षिक कार्यकारणीयों मे समायोजित कर अधिक ऊर्जा के साथ सामजिक कार्यों को किया जायेगा।
 
 वर्ष 2026 मे समिति का नवम वार्षिक उत्सव भव्यता से आयोजित होगा जिस हेतु आर्थिक संसाधन जुटाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है समिति के साथ जुड़े समस्त सदस्य, संरक्षक व नारी शक्ति इस कार्य मे समिति का सहयोग करते हुए समिति को बल प्रदान करेगे ।
सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।



 

      आज की सभा मे समिति संरक्षक श्रीमती आभा बड़थवाल, श्री एम सी शर्मा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा सचिव  रुचि शर्मा,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत महासचिव देवाशीष गौड़, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा व डी के शर्मा, विशाल कौशिक, विपुल बिलजवान, तुषार शर्मा, शक्ति सागर कौशिक, सुधा डबराल, एडवोकेट मुकेश शर्मा,डॉ अनुज शर्मा, आर एन अग्रवाल, प्रेम खुराना,आशीष शर्मा, वासु वशिष्ठ,आदि सम्मलित रहे।

  

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.