रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
जिसमें पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।
दिल्ली में आज 3:00 बजे बजाया जाएगा सायरन। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानी डीडीएमए के अंतर्गत यह अभ्यास किया जाएगा। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि इसकी आवाज कितने किलोमीटर तक पहुंच सकती है।
यह केवल एक अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है। फिलहाल सेंट्रल दिल्ली जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से यह प्रयास है।
एक टिप्पणी भेजें