Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश  :  



राजाजी टाइगर रिजर्व व देहरादून वन प्रभाग से सटे ग्रामीण क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। शाम ढलते ही हाथी आबादी क्षेत्र के आसपास पहुंच जाते हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

चकजोगीवाला गांव में कई दिनों से हाथी खेतो में पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि जंगल में चारा पत्ती और पीने के पानी की कमी के चलते हाथी आबादी क्षेत्र की तरफ रुख कर रहे हैं। बीती रात भी हाथियों का झुंड गांव की सड़कों पर घूमता रहा।  आसपास लगे सीसीटीवी में हाथियों की तस्वीरें कैद हुई। यह गांव देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज से सटा है। गांव का मुख्य मार्ग जंगल के किनारे से होकर गुजरता है। ग्रामीण रविंद्र रावत ने बताया कि सड़क की हालत बहुत जर्जर है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। रात्रि में कई नौकरी पेशा लोग घर लौटते हैं। जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है। गश्त नहीं होती है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.