Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश  :


  महिला दिवस पर शनिवार को  ग्राम पंचायत छिदरवाला  में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। विशिष्ठ अतिथि एम्स ऋषिकेश प्रोफेसर डा भानु दुग्गल ने कहा यह दुनिया तभी है जब महिलाये है वही संसार को चलाती है |उनको उनकी शक्तियो के लिये हमे सम्मान देना चाहिये |  इससे पूर्व  कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र नेगी ने किया।इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम की शुभारम्भ मागल गीत से शुरू हुआ | इस दौरान छिदरवाला, चकजोगीवाला,जोगीवाला, साहबनगर क्षेत्र की महिला समूह से जुडी महिलाओं ने गढवाली,नेपाली गानों मे  नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी |  कार्यक्रम का संचालन अनीता राणा एवं सुशीला नेगी ने किया |  इस दौरान आयोजक  ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, चंद्रमोहन पोखरियाल, कमलदीप कौर, बिमला नैथानी,समा पंवार ,भूपेन्द्र सिह रावत ,बलविंदर सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, हुकुम सिंह रांगड़, शैलेंद्र रांगड़, कैलाश रतूड़ी आदि  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.