ऋषिकेश :
शनिवार को ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एव कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती करने पर जोर दिया गया। जैविक खेती के लाभ के बारे में किसानों को बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री ने की| कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रशासक सोबन सिंह कैतूरा द्वारा किया गया | गोष्ठी में किसान को खेती करने में आ रही समस्या के बारे में पूछा गया। उन्होंने किसान सम्मान निधि में कुछ लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था और अन्य समस्याएं का निदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, कृषि एवं भू संरक्षण अधिकारी अशोक गिल, सहायक कृषि अधिकारी सोहन पोखरियाल, कृषि वैज्ञानिक विजयपाल सिंह चौहान, सहायक कृषि अधिकारी सोनिया चौहान, संजय बडथ्वाल, रविंद्र उनियाल, रघुवीर सिंह बिष्ट ,मौजूद रहे |
एक टिप्पणी भेजें