दिल्ली में कमल के मिलते ही यू तो पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है परंतु उत्तराखंड में प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया है रुद्रप्रयाग से लेकर हरिद्वार रुड़की तक भाजपा कार्यकर्ता जीत के जश्न में आतिशबाजी छुट्टी और मिठाइयां बांटते हुए ढोल ताशे बजाते हुए नजर आए। डोईवाला ऋषिकेश रुड़की देहरादून सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रकार देश की जनता उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिल्ली की जनता ने भी विकसित दिल्ली बनने के लिए दिल खोलकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है जिसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।
धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जीत के बाद कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि
देश राजधानी दिल्ली के जनादेश से स्पष्ट हो गया कि दिल्ली की जनता ने मोदी पर विश्वास जताया है।
लोकसभा में हम देख रहे थे दिल्ली के कार्यकर्ताओ के मन मे टीस थी,कि कैसे कार्य करें।
आज के नतीजे दिखाते है कि भाजपा के डबल इंजन सरकार के प्रति आश्वस्त है। हरियाणा महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में नया रिकॉर्ड भाजपा ने बनाया है।ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान ,लघु भारत है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को दिल्ली जीती है।
दिल्ली विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है।आज इसी लघु भारत वाली दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल को वोट दिया है।
मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूँ। ये पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है, वहां के लोगों ने इस रिश्ते को नई ऊर्जा दे दी है। पूर्वांचल के लोगों का विशेष आभार पीएम ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विजयउत्सव के साथ मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है।
देश तुष्टिकरण नही भाजप के संतुष्टिकरण को चुन रहा है
देहरादून ;
दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर सीएम श्री पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा।भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र किए सभी वादों को पूरा करेगी।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत
कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया।
क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है। हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया। दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।
धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक श्री विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर डोईवाला चौक पर आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया! इस मौके पर विधायक श्री बृजभूषण गैरोला , जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
ऋषिकेश :
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की ऐतिहासिक सरकार बनाने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रति दिल्ली की जनता ने अपना विश्वास जताया है। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना पर दिल्ली की जनता ने मोहर लगाई है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के दिग्गजों को हराकर उनके झूठे वायदे को सिरे से नकार दिया है। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जनता को भ्रमित कर नफरत की राजनीति की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, शिव कुमार गौतम, जयंत शर्मा, अरविंद चौधरी, प्रदीप कोहली, निवेदिता सरकार, मोनिका गर्ग, एकांत गोयल, सुधा असवाल, पार्षद राजेश दिवाकर, अजय दास, सौरभ गर्ग, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, संजीव सिलस्वाल, सोनू पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें