जगन्नाथ (जगन्नाथ श्रीनिवासन) भारत सरकार के संयुक्त सचिव, द्वारा संख्या K.13032/02/2024-US.II भारत सरकार विधि और न्याय मंत्रालय न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) से, दिनांक 23 दिसंबर, 2024 अधिसूचना भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति, श्री न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, न्यायाधीश, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।
आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश के रूप में वे 30 अक्टूबर 2023 को नियुक्त हुए और तब से वहीं कार्यरत हैं। वे अपने पैतृक उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी पदोन्नति से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की थी। वह कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों के काफी अनुभव वाले एक अनुभवी न्यायाधीश हैं।
एक टिप्पणी भेजें