डोईवाला :
अगर मन में कुछ करने की लगन हो तो गरीबी आड़े नहीं आती है! जिया नेगी क्षेत्र के सभी बच्चों के लिए एक उदाहरण है, काह्नरवाला भानियावाला निवासी जिया नेगी सिपेट संस्थान से डीपीटी डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 4th सेमेस्टर में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान हासिल किया है.
जिया नेगी के पिताजी जयपाल सिंह नेगी एक राज मिस्त्री का काम करते हैं और माता विनीता नेगी ग्रहणी है भाजपा डोईवाला मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिया नेगी को उनके घर जाकर सम्मानित किया! इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कहा कि जिया नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है सरकार की ओर से पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा भी दिलाया! इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील शर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजपाल रावत, सामाजिक कार्यकर्ता राजन गोयल, गोपाल नेगी, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री मनीष छेत्री ,आदेश पवार, राहुल भट्ट ,पूर्व सैनिक अब्बल सिंह सजवान, नीरज प्रजापति, चेत सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी, विनीता नेगी, चन्द्र मोहन रावत, अंकुश, विक्की, विष्णु ध्यान सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे,
एक टिप्पणी भेजें