Halloween party ideas 2015

 

 ऋषिकेश :



 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रतीतनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुल 32 योग साधकों ने योग का अभ्यास किया।

शुक्रवार को चिकित्सालय परिसर में ग्रामीणों ने योग सत्र का लाभ उठाया। योग अनुदेशक भगतराम कपरूवान ने लोगों को योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से हम रोगों से शरीर व मन का बचाव कर सकते हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमितराज नेगी ने कहा कि चिकित्सालय में स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क योग सत्र संचालित होता है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर मनोहर लाल ध्यानी, वीरेंद्र सिंह नेगी, दीपिका सेमवाल, रेखा देवी, माया क्षेत्री, मुन्नी देवी, शशि कंडवाल, सुनीता घिल्डियाल, देवेश्वरी देवी आदि उपस्थित रहे।

वहीं छिद्दरवाला स्थित अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीणों ने योग का अभ्यास किया। योगाचार्य गौरव रावत ने स्थानीय लोगों को योग का अभ्यास कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोबन कैंतुरा,  अनिता राणा, समां पंवार, सुशीला नेगी, बबली बिष्ट, रोशन नेगी आदि उपस्थित रहे।

     वही  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला मे  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा योग दिवस मनाया गया।

   

 स्वयंसेवियों द्वारा योग प्रशिक्षक रजत पूर्वाल एवं अंजलि चौहान के सानिध्य  में अनेक प्रकार के योग आसन किये गये।

 कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह सैनी द्वारा बताया कि योग एक कला है। योग के द्वारा प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। योग से रक्त प्रवाह बेहत्तर रहता है। योग से शरीर में नई ऊर्जा का  प्रवाह होता है। योग से हमारा शरीर और मन भी संतुलित रहता है। योग द्वारा शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है।

  

इस मौके  पर नारायण दत्त पेटवाल ,अनुज जेठूरी ,राहुल राना, वंश राना, गजपाल, आयुष, संदीप, रानप्रीत, आरोही आरुषि, सानिया, आकाश, मनीष और जयन्त आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.