Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश  :






 छिददरवाला क्षेत्र की महिलाओं ने  स्वयं सहायता समूह से जुडकर  खड़ा किया खुद का रोजगार, बनीं आत्मनिर्भर

ऋषिकेश  : राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों को संचालित करने वाली महिलाएं अपने अनुभव और ज्ञान से समाज की अन्य महिलाओं व युवतियों को दिशा प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं और युवतियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें स्वावलंबन की डगर पर चलने की राह दिखा रही हैं। ऐसे में महिलाएं जहां आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं।

डोईवाला विकासखण्ड के छिददरवाला में श्रीदेव सुमन क्लस्टर की अध्यक्ष प्रर्मिला पंवार  ने बताया उनके कलस्टर में बीस  से अधिक महिलाये  स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत काम कर रही है। यह महिलाएं विभिन्न उत्पाद बनाती है। जिनका उन्हें आर्थिक रूप से अच्छा खासा परिणाम भी देखने को मिल रहा है। महिलाओं को घर बैठे कम समय में काम करके आमदनी हो रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं सरकार की इस योजना को महिलाओं के हक में बेहतर बताती हैं और सरकार की प्रशंसा भी करती है। प्रर्मिला पंवार  ने बताया कि छिदरवाला क्षेत्र के  लक्ष्मी समूह ,भगवती समूह ,नारी सम्मान,सुखमनी ,परी  समूह सब्जी उत्पादन कर रही हैं। कुछ महिलाएं जनरल स्टोर चला रही है | कुछ ब्यूटीपार्लर चला रही हैं। जिससे उनके घर का खर्च निकल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.