Halloween party ideas 2015

  टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महारानी राजलक्ष्मी शाह के समर्थन में  गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाला। 

Former MLA Gangotri

Election campaign tehri


आज उनके नेतृत्व मे भाजपा प्रचारकों की टोली ने वरुणाघाटी क्षेत्र के ऊपरीकोट, भराणगांव, निसमोर, ज्ञाणजा, साल्ड आदि गांवों मे जनसम्पर्क, बैठकें व प्रचार प्रसार कर भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की। 

इस दौरान पूर्व विधायक का अपने ग्रह क्षेत्र वरुणाघाटी मे स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत कर उनके फैसले का समर्थन किया। पूर्व विधायक ने सर्वप्रथम समेश्वर देवता के दर्शन कर सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन व उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव से प्रेरित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे हर गांव जाकर अपने लोगों को समय के अनुसार मोदी जी के विजन के साथ जुड़ने का आह्वान करेंगे। 

इस दौरान उनके अनेकों समर्थकों ने भाजपा मे विश्वास व्यक्त कर पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। उन्होंने ग्रामीणों से मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनाने के लिए समर्थन मांगा। 


इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महावीर नेगी, नगरपालिका के निवर्तमान सभाषद देवराज बिष्ट, बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, मनोज शाह, विजय उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, प्रधान बसूंगा योगेंद्र बिष्ट, प्रधान साल्ड संजू नेगी, क्षेत्र पंचायत निसमोर सुरजीत बिष्ट, पूर्व प्रधान उपरीकोट चतर सिंह चौहान, संतोष कुमार, भजन सिंह, मनोज कुमार, महावीर नेगी, कुशाल राणा, भगवान चंद, आदि मौजूद रहे।

साथ ही उन्होंने 03 अप्रैल को भटवाड़ी मुख्यालय मे प्रस्तावित सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा मे अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.