Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश- 




पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन , छिददरवाला के तत्वावधान में रविवार को भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त बन रहा है। पहले हम अन्य देशों से अत्याधुनिक हथियार खरीदते थे, लेकिन अब कई देशों को भारत हथियार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के बेहतर विकास को लेकर काम कर रही है। भाजपा को सैनिकों की सच्ची हितैषी पार्टी बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों  ने सैनिकों की सेवाओं से ही आज हम सुरक्षित हैं |मोदी सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुये  कहा कि वह नेतृत्व विहीन है। जबकि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा  सक्षम, स्वच्छ छवि, तथा विकास की सोच का नेतृत्व है। कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर धीरज थापा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, यशवंत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, कृष्ण बहादुर राणा, अनिल भंडारी, नवीन थापा, चंद्र बहादुर क्षेत्री, दिनेश सिंह नेगी, शंभु गुरुंग, मनोज शाही, किशोर चंद्र मल्ल और सैनिक संगठन की महिला संगठन महामंत्री गीता भंडारी सहित लगभग तीस महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  पूर्व क्षेत्र पंचायत व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, बरफ  सिंह पोखरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रवि पोखरियाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक संगठन अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत द्वारा की गयी  कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव धीरज थापा, भूपेंद्र रावत व ग्राम प्रधान सोबन  सिंह कैंतुरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई, संजीव चौहान, रीना रांगड़, देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राणा, सम्मा पंवार, सुशील नेगी, अमर खत्री, भगवान सिंह मेहर, गीता पैन्यूली, बलविंदर सिंह , हरीश कक्कड़ एवं  सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, मातृशक्ति, युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.