Halloween party ideas 2015

 

देहरादून:

उत्तराखंड कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने 5 दावेदारों की कीट को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वर्ष 2009 के इतिहास को दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल का भ्रम चार जून को दूर हो जाएगा जब प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी।

Rajeev maharishi spokesperson congress


राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को प्रदेश की जनता ने हाथोंहाथ लिया है। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भरोसा नहीं रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में भाजपा सरकारें विफल रही, उल्टे वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र ही रचती रही हैं। बेरोजगारों के हकों पर डाका डालने के लिए भाजपा ने ही हाकम सिंह पाले और तिवारी सरकार के भू कानून की धज्जियां उड़ाने का पाप भी भाजपा की सरकार ने ही किया है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कोई असंभव वादा नहीं किया है बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार के रिक्त तीस लाख पदों पर स्थाई नियुक्ति की बात की है। इससे हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा करने वालों के चेहरे का नकाब उतरेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नौजवानों के लिए रोजगार और देश सेवा के जज्बे की पूर्ति सेना से होती है, भाजपा सरकार ने अपने निहित स्वार्थों के लिए अग्निवीर का झुनझुना थमाया। युवा इस बात को समझ चुके हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई नियुक्ति का वादा किया है। इस पर प्रदेश के लोगों को भरोसा है।

 महर्षि ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय एक अंडर करेंट की स्थिति है। लोग चुपचाप 19 अप्रैल को हाथ के निशान का बटन दबाने जा रहे हैं और निश्चित रूप से 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होगी और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजयी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.