Halloween party ideas 2015

कार्यकर्ताओं की दिन-रात की कड़ी मेहनत रंग लाएगी: त्रिवेन्द्र


हरिद्वार;




पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में दिन रात पार्टी का चुनाव प्रचार करने वाले तमाम कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और अथक प्रयासों के दम पर हरिद्वार लोकसभा सीट बहुत अच्छे मतों से जीतने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम जनसभाओं और रोड़ शो के आयोजन को सफल बनाया। सभी विधानसभाओं में जमकर चुनाव प्रचार किया गया। जिसके चलते भाजपा हरिद्वार लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीत रही है। इस दौरान उन्होंने विधान सभावार मतदान की समीक्षा भी की और कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। रुड़की में और हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और चुनाव समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष  संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित तमाम विधानसभा के संयोजकों, सहसंयोजकों और सभी मोर्चो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद से समूची भाजपा एकजुट नजर आई। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा सीट में जीत दर्ज करने के लिए अपार उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल होगी और उनके प्रयासों से भाजपा बड़े अंतर से हरिद्वार सीट में जीत दर्ज कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन और समीक्षा बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, चुनावी दृष्टिगत हरिद्वार लोकसभा के सह प्रभारी मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री आशुतोश शर्मा, आशु चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के अलावा पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.