Halloween party ideas 2015


देवभूमि उत्तराखंड के गांवों की संस्कृति, रोजगार, पलायन रोकेगी गौ सेवा।*


थौलधार:


Shri ram gaushala in mahruki


 विकास खंड थौलधार के महरुकी गांव में महामंडलेश्वर रामकिशोर दास महाराज जी के श्री हनुमान गौ सेवा ट्रस्ट के सानिध्य में गौशाला का विधिवत् शुभारंभ हुआ।


मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय सचिव डॉ कमल टाउरी नें बद्री गायों के संरक्षण संवर्धन पर जोर देते हुए बद्री गाय को सगी मां और अन्य जर्सी नस्ल के गौवंश को मौसेरी मां का उदाहरण देते हुए बद्री गायों के संवर्धन–संरक्षण और उनके सुद्ध दूध, घी, मल मूत्र की महत्ता पर जोर दिया।

उन्होनें सहकारिता के माध्यम से भी गौ–सेवा से पलायन रोकनें पर जोर देकर ग्राम स्वाबलंबन की भारत को पुनः विश्वगुरु बनने बनानें के संकल्प के साथ गौ भक्तों को संदेश दिया।

महाराज जी नें सरकार की ओर से गौ संवर्द्धन संरक्षण के लिए प्रति गौवंश 80रुपए की आर्थिक सहयोग राशि और छोटी–छोटी 25 गायों की गैशाला के लिए धन्यवाद करते हुए गौवंश के हित में वर्तमान नियमों में आगे भी और शिथिलता करनें की उम्मीद जताई।


विशिष्ट अतिथि पूर्व पशुपालन मंत्री लखीराम जोशी नें बद्री गायों की सेवा के साथ स्वरोजगार और स्वस्थ सुखी निरोग जीवन को गाय की सेवा का मूल मंत्र भी बताया। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने भी गौ सेवा के लिए जनता से अपील की। उन्होंने कहा मां की सेवा सबसे बडी सेवा। सेवा निरंतर होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.