Halloween party ideas 2015

 पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जोगीवाला माफी में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया, बोटिंग का आनंद लिया

ऋषिकेश : 





पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को  छिददरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत  जोगीवाला माफी मे  स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरोवर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण की प्रशंसा की।

इस दौरान उन्होंने सरोवर में बोटिंग का भी आनंद लिया।डोईवाला ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, 

ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शोबन सिंह कैन्तुरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी,रायवाला ग्राम प्रधान सगार गिरि , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड,उपप्रधान शैलेंद्र रांगड़,बलविन्द्र  सिंह  सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


श्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा:


"यह अमृत सरोवर वास्तव में बहुत सुंदर है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। एक तरफ जंगल है और दूसरी तरफ नदी है। यह सरोवर निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बन जाएगा।"


उन्होंने ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी की प्रशंसा करते हुए कहा:


"ग्राम प्रधान ने इस सरोवर को विकसित करने में बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।"


उन्होंने कहा कि यह सरोवर न केवल ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि यह जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.