Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश  :



 न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में पितरों के उद्धार हेतु सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस की कथा का रसपान कराते हुए व्यास पीठ पर विराजमान वैष्णवाचार्य शिव स्वरूप नौटियाल ने कहा  आजकल कि जो युवा पीढ़ी है आधुनिकता के वशीभूत होकर भगवान और धर्म से विमुखता की ओर अग्रसर हो रहे हैं,उन्हें गीता भागवत, राम चरित मानस पाठ अवश्य पढ़ना चाहियें। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों ने इंद्र देव की पूजा छोड़कर गोवर्धन गिरिराज की पूजा शुरू की तो इंद्रदेव ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश शुरू कर दी तब श्री कृष्ण भगवान ने गिरिराज गोवर्धन पर्वत को कनिष्का अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की,और इंद्र का मानमर्दन किया तब इन्द्र को भगवान श्री की सत्ता का अहसास हुआ और क्षमा माँगी। कथा वक्ता आचार्य वैष्णवाचार्य शिव स्वरूप नौटियाल के श्रीमुख से 251 वीं कथा का  रसपान श्रोताओं को कराया जा रहा।कथा में राधे कृष्ण के गढ़वाली भजनों पर श्रोताओं ने झूमते हुए खूब आनंद उठाया। कथा का संचालन पर्यावरण विद्/ सचेतक विनोद जुगलान के द्वारा किया जा रहा।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं, जिला पंचायत  सदस्य संजीव चौहान, आचार्य अमित कोठारी,कैप्टन गोविंद सिंह रावत,सत्य पाल रावत,लक्ष्मण सिंह चौहान,महावीर उपाध्याय,मुकेश धनाई, राम सिंह भण्डारी,भगत सिंह पड़ियार,ज्योति भण्डारी,धर्म पाल सिंह नेगी,राजेंद्र तिवारी,जय सिंह,पुष्पा बडोनी,कमलेश पुण्डीर,इन्दु रावत,सुनीता चौहान,भुवनेश्वरी नवाल,विमला रावत,विनीता पालीवाल,कस्तूरी रैवानी, यशोदा पँवार,कौशल्या देवी,अनिता रावत, पूनम सिलस्वाल आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.