देहरादून:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।
मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल,श्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री का ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू*
*व्हाट्सएप चैनल के द्वारा राज्य हित से जुडे कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी*
*मुख्यमंत्री ने कहा जनहित उनके लिये सर्वोपरि*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल की शुरूआत हो गयी है। इस चैनल के माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुडे कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सर्वसाधारण को उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिये राज्य हित के साथ जन हित सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिये लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है।
*Follow the Official WhatsApp channel of Pushkar Singh Dhami:* https://whatsapp.com/channel/0029Va5oRtb5Ejy5Eh2ybf0W
एक टिप्पणी भेजें