Halloween party ideas 2015


श्यामपुर:





मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत खदरी खड़क माफ में स्वयं सहायता समूहों की  महिलाओं ने स्टाॅल व अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। गुरुवार को ब्लाॅक मुख्यालय डोईवाला में योजना की शुरुआत हुई।

श्यामपुर की न्याय पंचायत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के अंतर्गत चोपड़ा फार्म की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ने बनाई राखियां।

ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में ग्राम संगठन पहाड़ी भुली की मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह, राजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, चंद्रबदनी स्वयं सहायता समूह व महाशक्ति ग्राम संगठन ने शुक्रवार को  कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथिक्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान द्वारा स्टॉल का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं ने रंग बिरंगी हस्तनिर्मित राखियां, पहाड़ी नमक, आम का अचार, भीमल की चप्पल टोकरी, पहाड़ी दालों की प्रदर्शनी लगाई, ग्रामीणों ने महिलाओं द्वारा उत्पादों को खूब पसंद व जमकर खरीदारी करी।

 क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'सशक्त बहना उत्सव योजना' की ,लोकल फार वोकल को बढ़ावा मिल रहा,अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को बाजार मिलना आसान होगा,महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है,समूह के द्वारा महिलाएं बेहतर कार्य कर रही है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मनजीत पटवाल महिलाएं स्वाबलंबी व स्वदेशी वस्तुओं को भी बढ़ावा दे रही हैं वह आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करने में लगी हुए, स्वदेशी राखियों से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। सभी स्वयं सहायता समूह के सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

 इस अवसर पर पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की अध्यक्ष बीना भट्ट,दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष मनजीत पटवाल, बीना चौहान,ममता राणा, बबीता मैठाणी, संगीता पनाई,बीना, कविता,गीता, गायत्री रावत,विनीता रावत, सरिता, पुष्पा, अनीता, भुवनेश्वरी,जौमा देवी, कृष्णा रेखा, लक्ष्मी चौहान, पूनम, पुष्पा भट्ट, कविता, गीता ,कौशल्या, भुवनेश्वरी देवी,विनोद चौहान, लक्ष्मण राणा अनूप आदि रहे।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.