Halloween party ideas 2015

 *जनपद देहरादून- सुवाखोली मसूरी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।* 

जनपद पौड़ी- थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत गुमखाल में वाहन दुर्घटना, SDRF का राहत एवं बचाव कार्य जारी

आज दिनाँक 08 अगस्त 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा अवगत कराया गया कि सुवाखोली-मसूरी मार्ग पर बाटाघाट पुलिस चौकी से 5-6 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। 


उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

Accident mussourie


उक्त कार में 03 लोग सवार थे जो उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे, परन्तु रास्ते में कार अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में सवार 03 लोगों में से 01 सवार गंभीर घायल हो गया था जबकि 02 की मृत्यु हो गयी थी। 


स्थानीय पुलिस द्वारा एक युवक को घायल अवस्था तथा महिला के शव को पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। 


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों  में एक पुरुष के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 


 *घायल का विवरण:-* 

1- मयंक नौटियाल पुत्र श्री विवेकानंद नौटियाल, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी।


 *मृतकों का विवरण:-* 

1- संदीप उनियाल पुत्र श्री प्यारे लाल, उम्र- 48 वर्ष, निवासी- उनियाल गांव, टिहरी गढ़वाल।

2- रेशमी नौटियाल पत्नी विवेकानंद नौटियाल, निवासी- धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी।


*जनपद पौड़ी- थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत गुमखाल में वाहन दुर्घटना, SDRF का राहत एवं बचाव कार्य जारी* 


दिनाँक 08 अगस्त 2023 को देर रात्रि थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। 


उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF टीमें मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। SDRF जवानों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।


SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है। 


 *वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:-* 


1. चंद्रमोहन सिंह, उम्र 62 वर्ष।

2. दिनेश सिंह, उम्र -63 वर्ष। 

3. कमल सिंह, उम्र- 45 वर्ष।

4. अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष। 

Accident in pauri


उपरोक्त सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक - जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.