Halloween party ideas 2015

 जनपद रुद्रप्रयाग- तरसाली क्षेत्र में मलबे में दबे 05 लोग , SDRF ने किये शव बरामद।

 रुद्रप्रयाग :

       


   

                  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है दिनांक 10 अगस्त 2023 की सायं को   फाटा (तरसाली ) के पास सडक के ऊपर से   भारी चट्टान व मलवा आने पर सडक पर एक  चलते हुई वाहन के मलवे मे दबने की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन टीम तहसीलदार ऊखीमठ DDRF ,SDRF, पुलिस  टीम निरन्तर रेस्क्यू  कार्य पर लगी रही । उन्होंने अवगत कराया कि आज  दिनांक  11/08/2023 को पुन रेस्क्यू कार्य चालू किया गया JCB के मध्यम से मलवे को हटाया गया मलवे मे एक वाहन uk 07 TB6315 (swift dzire tours) जिसमे 5 ब्यक्ति सवार थे जो कि  वाहन के अन्दर ही मलवे मे मृत अवस्था मे पाये गये। मृत ब्यक्तियो में जिगर आर मोदी, देसाई महेश ,मनीष कुमार,मिन्टु कुमार, पारिक दिव्याश शामिल है। जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र की गई है। पुलिस द्बारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    

**गौरीकुंड रेस्क्यू अपडेट:-* 


विगत दिनाँक 03 अगस्त 2023 की रात्रि श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए लोगों की सर्चिंग के दौरान 05 शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है। आज दिनाँक 12 अगस्त को घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान मलबे में से 02 शव और बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान समय तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 07 हो गयी है।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.