Halloween party ideas 2015

 *जनपद टिहरी- लक्ष्मणझूला के करीब वानप्रस्थ घाट पर डूब रहे 02 कावड़ियों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू। 





आज दिनाँक 04 जुलाई 2023 को ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के करीब वानप्रस्थ घाट पर दो अलग-अलग घटनाओं में घाट पर स्नान करते समय 02 कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव में आने से नदी में डूबने लगे। 


कांवड़ियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पूर्व से ही उपस्थित SDRF उत्तराखण्ड व जल पुलिस के जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल नदी में छलांग लगा दी गयी जिसके उपरांत दोनों को सकुशल किनारे पर लाया गया।  SDRF जवानों की त्वरित कार्यवाही से उनके अनमोल जीवन की रक्षा हो पाई। 


 *कांवड़ियों का विवरण:-* 

1- राकेश पुत्र श्री लखमी चंद, उम्र - 22, मीरपुर उत्तरप्रदेश

2 - लक्ष्मण ठाकुर पुत्र श्री विष्णु, उम्र -16, पल्पा, काठमाडू नेपाल,


 *रेस्क्यू टीम का विवरण:-* 

 

*एस डी आर एफ*

Ct. रविन्द्र सिंह 

Ct. सागर कुमार 

*जल पुलिस*

Hc. अनुराग

ऋषिकेश नाँव घाट में डूबा युवक, SDRF ने बचाई जान


आज दिनाँक 04 जुलाई 2023 को ऋषिकेश नाँव घाट के पास एक युवक नहाते हुए अचानक गंगा नदी के बहाव में बह कर डूबने लगा।


घटनास्थल पर मौजूद SDRF टीम के आरक्षी मातबर सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गंगा नदी में छलांग लगाकर बहते व डूबते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर किनारे लाया गया।


युवक का नाम :- श्री पवन कुमार मिश्रा उम्र - 26 वर्ष पुत्र किरचेल मिश्रा।

निवासी :- गोंडा उत्तर प्रदेश।


Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.