मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ओम पुल, निकट डामकोठी, हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डामकोठी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कावड़ यात्रा का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशिर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में करीब चार करोड़ कावड़िए उत्तराखंड आए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य भव्यता के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख विश्व स्तर पर हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य में चौतरफा सड़कों का जाल बिछ रहा है। सरकार आस्था एवं विकास से सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, के कार्यों की भी सराहना की।
इस दौरान कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण।*
मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो। साथ ही कावड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल जा रहे कावड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल, हरिद्वार स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित डामकोठी में हरिद्वार पुलिस द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ हम सभी पर अपना आशीर्वाद और उत्तराखंड पर अपनी दिव्य दृष्टि बनाये रखे। उन्होंने कहा आज मुख्य सेवक के रूप में मुझे कावड़ियों की सेवा करके जो शांति मिली है, वह भोलेबाबा के साक्षात आशीर्वाद स्वरूप है। सभी शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा है। सैंकड़ो किलोमीटर दूर से पैदल चलकर शिवभक्त धर्मनगरी से गंगाजल ले जाकर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिवभक्त बिना थके, बिना रुके, बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की और निरंतर बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में चौमुखी विकास हो रहा है। हरिद्वार से दिल्ली या फिर देहरादून के बीच बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण कार्य हुआ है। जिससे कांवड़ मेले के दौरान घण्टो जाम से राहत मिली है और कांवड़ियों को सुरक्षित गंतव्य तक भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में कांवड़ मेले का स्वरूप और भी भव्य और दिव्य हो, इसके लिए और भी बेहतर प्रयास किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से कांवड़ मेले के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। राज्य सरकार ने पिछले साल कावड़ में बजट की व्यवस्था की थी। केंद्र सरकार से कांवड़ मेले के लिए विशेष पैकेज मिलने पर हम कांवड़ यात्रा को भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में अवश्य सफल होंगे।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि यह काल सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल चल रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड अपनी संस्कृति विरासत को विश्व में पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा श्रावण मास का यह महोत्सव शक्ति एवं भक्ति का दिव्य संगम है।
कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी, विधायक आदेश चौहान, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment